Fatehpur News: 25 किलो टमाटर चुरा ले गए चोर, अखिलेश ने ली चुटकी .

फतेहपुर। जिले में महंगे टमाटर को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां के औंग कस्बे के दो दुकानों से 25 किलो टमाटर चोरी हो गया है।

फतेहपुर: जिले में महंगे टमाटर को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां के औंग कस्बे के दो दुकानों से 25 किलो टमाटर चोरी हो गया है। टमाटर चोरी होने की खबर को लेकर स्थानीय पुलिस हरकत में आई और पीड़ितों के तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर, इस मामले को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुटकी ली है। उन्होंने ट्वीट किया है कि अब स्पेशल टास्क फोर्स का नाम बदलकर स्पेशल टमाटर फोर्स कर देना चाहिए।

यह भी पढ़े - यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा

जानकारी के मुताबिक, चैड़गरा निवासी राम कुमार की औंग कस्बे में सब्जी की दुकान है। इसी कस्बे में नईम भी सब्जी बेचते हैं। बुधवार की सुबह राजकुमार और नईम जब अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो हैरान रह गए। दरअसल, राजकुमार की दुकान का बाहरी हिस्सा टूटा मिला। अंदर जब वह दुकान में पहुंचे तो देखा कि 20 किलो टमाटर, 10 किलो अदरक और इतनी ही मिर्च गायब थी। बाकी सब्जियां सुरक्षित थीं। इसी तरह नईम की दुकान पर भी चोरी हुई। यहां से पांच किलो टमाटर, अदरक और मिर्च गायब हुई है। दोनों दुकानदारों ने पुलिस को टमाटर, मिर्च और अदरक चोरी की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मौका मुआयना किया। थानाध्यक्ष सतपाल ने बताया कि मामले में कामता प्रसाद, मोहम्मद इस्लाम निवासी कस्बा औंग के ऊपर चोरी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके दोनों को हिरासत मंे ले लिया गया है। इस मामले में संदिग्ध पांच अन्य लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’ शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’
मुंबई, अगस्त 2026: शेमारूमी अपनी नई हिंदी थ्रिलर सीरीज़ ‘मिसिंग महिला’ के प्रीमियर के लिए तैयार है। मित्र गढ़वी और...
‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 29 अगस्त को ज़ी सिनेमा पर
‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी, करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने बढ़ाई उत्सुकता; 31 अगस्त को रिलीज होगा ट्रेलर
अनमोल टीवी ने शुरू किया अपना पहला ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’, सिमरन कौर, अक्षय म्हात्रे और वैदेही नायर मुख्य भूमिकाओं में
नोएडा में नए एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर के साथ एसुस ने बढ़ाया सर्विस नेटवर्क
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.