Farrukhabad News: प्रेम कहानी का दर्द नाक अंत; प्रेमी-प्रेमिका का मिला शव, रिश्तेदारी बनी विवाह में अड़चन...

फर्रुखाबाद: थाना जहानगंज क्षेत्र में प्रेमिका प्रेमी प्रेमिका के शव मिलने पर हड़कम्प मच गया। प्रेमिका के घर पर प्रेमी का शव फांसी पर झूलता मिला, वहीं प्रेमिका का शव पुआल पर पड़ा पाया गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई है।

थाना जहानगंज के ग्राम रुनी चुरसई निवासी रघुनाथ राजपूत पुत्री रोशनी( 19)  तथा थाना मेरापुर के गांव अछरौडा निवासी अखिलेश (24) पुत्र विजय रिश्ते में ममेरे भाई बहन थे। अखिलेश रघुनाथ का सगा भांजा था। वह अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता था। अखिलेश परसों घर आया था और कल ही मामा के घर रूनी  गया था। सूत्रों के अनुसार रोशनी व अखिलेश का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीबी रिश्तेदारी होने के कारण दोनों का विवाह नहीं हो पा रहा था। 

करीब 10 वर्ष पूर्व रोशनी की मां का निधन हो चुका है। उसकी दोनों बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। छोटा भाई कल मौसी के यहां गया था। बीती रात रोशनी घर में अकेली थी। पिता रघुनाथ पड़ोस की बैठक में सोए थे। रघुनाथ आज सुबह जानवरों को सानी लगाने के लिए दाना लेने घर गए थे। उन्होंने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया न खुलने पर काफी तेजी से दरवाजा खटखटाया तो ढीली कुंडी निकल जाने पर दरवाजा खुल गया।

रघुनाथ कमरे का नजारा देखकर भौचक्के रह गए। अखिलेश फांसी पर लटका था तथा रोशनी जमीन पर पड़ी थी। अखिलेश ने फांसी लगाने के लिए छत के कुंडे में रस्सी का फंदा गले में डाला और पानी भरने वाली डेग पर पैर रखा था। जबकि रोशनी जमीन पर धान के पुआल पर लेटी थी। 

रोशनी के मुंह से बदबू आने पर अनुमान लगाया गया कि उसने कोई जहर खाया। मौके पर एक मोबाइल फोन टूट पड़ा देखा गया। सूचना मिलने पर जहानगंज थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम बुलाई गई।

सूचना मिलने पर अखिलेश के परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गुण दोष के आधार पर कार्यवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

महोबा में दो PCS अफसरों की प्रेम कहानी ने लिया शादी का रूप, चित्रकूट में हुई सगाई महोबा में दो PCS अफसरों की प्रेम कहानी ने लिया शादी का रूप, चित्रकूट में हुई सगाई
महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा में तैनात दो PCS अधिकारियों की प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा में है। जिले के...
लखनऊ के ‘शर्मा जी की चाय’ के ऑनलाइन ऑर्डर में 7 गुना से ज्यादा उछाल, 2019 के 6,984 से बढ़कर 2025 में 50,054 पार
‘यादें’ के नए ट्रैक में सामाजिक मान्यताओं को चुनौती देंगे डॉ. देव, इक़बाल खान बोले- “मानवता के रास्ते में कोई भी सामाजिक नियम आड़े नहीं आना चाहिए”
‘यादें’ के नए ट्रैक के लिए इकबाल खान ने बदली आवाज़ का अंदाज़, बोले- “स्त्रैण गुण लाने के लिए कीं खास वॉइस एक्सरसाइज”
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शानदार प्रदर्शन, दूसरी तिमाही में PAT 196.5% बढ़कर ₹1,045 करोड़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.