मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच करवाए यूपी सरकार : रामगोपाल यादव

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने माफिया मुख्तार अंसारी की मौत पर न्यायिक जांच की मांग करते सरकार पर निशाना साधा है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखते हुए पूर्व विधायक माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच करवाए जाने की मांग करते हुए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की जिन परिस्थितियों में मृत्यु हुई

यह भी पढ़े - Ballia News : अकोल्ही गांव में आग का कहर, पांच झोपड़ियां जलकर राख; दो लोग झुलसे

29dl_m_78_29032024_1

वह अत्यंत चिंताजनक है।उन्होंने न्यायालय ने अर्जी देकर पहले ही जहर के द्वारा अपनी हत्या की आशंका व्यक्त की थी। मौजूदा व्यवस्था में न तो कोई जेल में सुरक्षित, न पुलिस कस्टडी में और न ही अपने घर में सुरक्षित है। प्रशासनिक आतंक का माहौल पैदा करके लोगों को मुंह बंद रखने को विवश किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से सवाल करते हुए लिखा है क्या मुख्तार अंसारी के द्वारा न्यायालय ने दी गई अर्जी के आधार पर कोई न्यायिक जांच के आदेश करेगी यूपी सरकार?

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.