इटावा में बदमाशों ने खेला खूनी खेल : मां को फावड़े से काटा, बेटे को गोली मार उतारा मौत के घाट, घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी

इटावा में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। बदमाशों ने मां को फावड़े से काटकर तो बेटे की गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अधिकारी मामले की जांच पड़ताल में जुटे।

इटावा: जिले में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। भरथना इलाके के ढुलबजा गांव में आपसी विवाद के चलते मां-बेटे की नृशंस हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।

इटावा-मर्डर

यह भी पढ़े - Etawah Crime : जीजा ने नाबालिग साली की ईंट से कुचलकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भरथना इलाके के नगला ढुलबजा गांव में मां रामूपर्ति 65 की फावड़े से काटकर तो बेटे अमित यादव 40 की गोली मारकर हत्या की गई। आपसी विवाद को लेकर हत्याकांड को अंजाम देने की बात सामने आ रही है।

भरथना के उप जिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत सिंह, सीओ विवेक जावला मौके पर पुलिस बल के साथ जांच पड़ताल में जुटे। भरथना के पुलिस उपाधीक्षक विवेक चावला ने बताया कि दोहरे हत्याकांड की गहनता से जांच की जा रही है। ग्रामीणों से पूछताछ करने की जा रही है। 

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.