Basti News: विश्व हिंदू महासंघ की भव्य शोभायात्रा और समरसता भोज 18 फरवरी को

बस्ती। विश्व हिंदू महासंघ की मासिक बैठक अमहट घाट स्थित सिद्धेश्वरनाथ शिव मंदिर में जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में 18 फरवरी, मंगलवार को शिविर कार्यालय सुलक्ष्मी टावर, अस्पताल चौराहा से सिद्धेश्वरनाथ शिव मंदिर तक भव्य शोभायात्रा और समरसता भोज के आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, प्रदेश महामंत्री ओम प्रकाश यादव, और बाइसा करिश्मा हाड़ा सहित कई पदाधिकारी, सदस्य, और विद्वान वक्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है, जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोग भाग लेंगे।

प्रदेश मंत्री अजय मिश्रा, जिला प्रभारी विन्द गोपाल त्रिपाठी, सौरभ तिवारी, और विजय शंकर शुक्ल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि महासंघ का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता को मजबूत करना और ऊंच-नीच की व्यवस्था को समाप्त करना है।

बैठक में अमरजीत सिंह, राकेश सिंह, बाबा जय प्रकाश दास, राजकुमार 'मंटू' चौधरी, विपिन सिंह, महेश हिंदुस्थानी, सतीश पांडेय, रूप नारायण गौड़, बाल कृष्ण सिंह, अजय सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, संजू सिंह, जमुना प्रसाद, अर्पण श्रीवास्तव, संदीप कमलापुरी, शैलेंद्र प्रताप सिंह, उदय सिंह, राहुल श्रीवास्तव, उपेंद्र सिंह, राजेश कसौधन, कुलदीप मिश्र, नीलम सिंह, दीपमाला, अनसुइया, और अंकिता सिंह सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.