गैस किल्लत के बीच पीएनजी की ओर बढ़ा रुझान, कनेक्शन 51 हजार के पार

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में रसोई गैस की किल्लत और कालाबाजारी के बीच लोग अब पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की ओर रुख कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार जिले में पीएनजी कनेक्शनों की संख्या 50 हजार से बढ़कर 51 हजार के पार पहुंच गई है।

अधिकारियों ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर लोगों को सिलेंडर के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है, जबकि होटल और ठेला संचालकों को महंगे दाम पर सिलेंडर खरीदने पड़ रहे हैं।

यह भी पढ़े - कानपुर में सेवानिवृत्त शिक्षिका से 1.57 करोड़ रुपये की साइबर ठगी

उन्होंने बताया कि जिन कॉलोनियों में पहले से पीएनजी पाइपलाइन उपलब्ध है, वहां के लोग अब तेजी से कनेक्शन के लिए आवेदन कर रहे हैं। वहीं, जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन नहीं है, वहां के निवासी भी पीएनजी सप्लाई शुरू कराने की मांग कर रहे हैं।

पीएनजी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नए कनेक्शन के लिए लगातार आवेदन प्राप्त हो रहे हैं और जहां संभव है, वहां कनेक्शन जोड़ने का काम किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.