बलिया : एसपी ने दो थानों का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को भीमपुरा और नगरा थानों का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र और शस्त्रों के रख-रखाव की स्थिति का अवलोकन किया। इसके साथ ही यक्ष ऐप के माध्यम से गांव-मोहल्लों के डाटा अपडेट करने तथा साइबर अपराध से जुड़े मामलों की जानकारी भी ली।

यह भी पढ़े - Yash Dayal Reception : आईपीएल स्टार यश दयाल ने की शादी, प्रयागराज में होगा भव्य रिसेप्शन

उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष भीमपुरा अखिलेश कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष नगरा संजय कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.