- Hindi News
- भारत
- कलंबी गांव में मल्टीस्पेशलिटी हेल्थ कैंप, 114 मरीजों को मिला लाभ
कलंबी गांव में मल्टीस्पेशलिटी हेल्थ कैंप, 114 मरीजों को मिला लाभ
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कलंबी गांव में अदाणी ग्रुप की सीएसआर पहल के तहत एक मल्टीस्पेशलिटी हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें 114 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार व सलाह दी गई।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह कैंप कलमेश्वर तहसील के कलंबी स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित किया गया। इसमें आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की, जबकि मातृ सेवा संघ की टीम ने भी सहयोग किया।

उन्होंने बताया कि शिविर में ऑर्थोपेडिक जांच, टीबी और कुष्ठ रोग की स्क्रीनिंग सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। कलंबी के अलावा सेलू और केटापार गांव के लोगों ने भी इस कैंप का लाभ उठाया।

यह आयोजन अदाणी फाउंडेशन और निरामय बहुउद्देशीय सेवा संस्था के संयुक्त प्रयास से किया गया। कार्यक्रम गोंडखैरी कोल माइंस के क्लस्टर हेड संपत कुमार पोनुगोटी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों के साथ स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहे।
