बलिया में एचडीएफसी बैंक के एटीएम में आग, मशीन जलकर खाक

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में रविवार सुबह आग लगने से मशीन जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना बीबी टोला क्षेत्र की है, जहां सुबह करीब 10:15 बजे डायल 112 के माध्यम से एटीएम में आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।

यह भी पढ़े - बलिया : बच्चों के विवाद में बवाल, लाठी-डंडे और तलवार से हमला; युवक गंभीर, तीन गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि बैंक में उपलब्ध अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) से भी आग बुझाने का प्रयास किया गया। बाद में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में एटीएम मशीन को नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

पुलिस ने बताया कि बैंक प्रबंधन को घटना की जानकारी दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.