बलिया में पारिवारिक विवाद में महिला पर खौलता पानी फेंका, वाराणसी रेफर

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला पर उसकी देवरानी ने खौलता पानी फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के तीखमपुर की है। रविवार सुबह सूचना मिली कि जेठानी-देवरानी के बीच विवाद के दौरान गुंजा सिंह ने अपनी जेठानी श्रेया सिंह पर उबलता पानी फेंक दिया।

यह भी पढ़े - बलिया : दहेज उत्पीड़न मामले में सास-ससुर सहित चार पर मुकदमा

उन्होंने बताया कि घायल श्रेया सिंह को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बीएचयू, वाराणसी रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पति शशि प्रताप सिंह ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान आरोपी ने पहले मोबाइल फोन तोड़ दिया और बाद में खौलता पानी डाल दिया।

क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि आरोपी गुंजा सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.