बलिया : उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के समापन पर आज कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के समापन के अवसर पर रविवार को कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत पदयात्रा की शुरुआत नगर पंचायत कार्यालय चितबड़ागांव से दोपहर तीन बजे होगी, जबकि इसका समापन रामलीला मैदान, चितबड़ागांव में शाम छह बजे आयोजित अभिनन्दन समारोह के साथ किया जाएगा।

यह भी पढ़े - बलिया : महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने के आरोप में मुकदमा दर्ज

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें भोजपुरी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी और नगर पंचायत चितबड़ागांव के चेयरमैन अमरजीत सिंह ने लिया है।

आयोजकों ने कार्यकर्ताओं और आमजन से कार्यक्रम में अधिक संख्या में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.