बलिया : शैक्षिक भ्रमण पर निकले सतीश चन्द्र कॉलेज के भूगोल के छात्र

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई सतीश चन्द्र कॉलेज, बलिया के भूगोल विभाग के पीजी सेमेस्टर-4 के विद्यार्थियों का एक दल शैक्षिक भ्रमण पर रवाना हुआ है। कॉलेज प्रशासन ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह भ्रमण पाठ्यक्रम के तहत आयोजित किया गया है, जिसमें छात्र गंगा, ब्रह्मपुत्र और मेघना नदियों के संगम क्षेत्र स्थित सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान, दीघा के समुद्र तटीय भू-आकृतियों और कोलकाता के प्रमुख भौगोलिक स्थलों का अध्ययन करेंगे।

यह भी पढ़े - भदोही में मां करणी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह शैक्षिक पर्यटन कार्यक्रम 26 मार्च तक चलेगा, जिसमें कुल 15 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि दल का नेतृत्व संयोजक डॉ. संजीव कुमार चौबे कर रहे हैं, जबकि सह-संयोजक डॉ. अनिल कुमार तिवारी और परिचर लक्ष्मण वर्मा भी छात्रों के साथ गए हैं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.