Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल

मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी तीन दुकानों में जा घुसा। इस हादसे में करीब छह लाख रुपये की संपत्ति क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ट्रेलर चालक घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 12 बजे मऊ से रसड़ा की ओर जा रहा ट्रेलर (नंबर BR 28 GB 6915) पहले सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराया। इसके बाद वह दुकानों के अगले हिस्से और टीन शेड को तोड़ते हुए एक किराने की दुकान में जाकर रुक गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए। बिजली के खंभे से टकराने के कारण दुकानों के टीन शेड में करंट उतर आया, जिसके चलते तत्काल बिजली विभाग को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई।

तीन दुकानों को भारी नुकसान

इस दुर्घटना में व्यापारी धर्मेंद्र कुमार गुप्त की मिठाई की दुकान का शटर, डीप फ्रीजर, काउंटर, चौकी, मेज-बेंच और मिठाइयां क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्हें करीब तीन से चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।

वहीं मोबाइल कारोबारी जितेंद्र कुमार गुप्त की दुकान में रखी बाइक, सीसीटीवी कैमरे, शटर, दीवार और अन्य सामान टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि बैंक से ऋण लेकर कारोबार शुरू किया था और हादसे में करीब तीन लाख रुपये की क्षति हुई है।

इसके अलावा रामपति मद्धेशिया की दुकान का टीन शेड भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रेलर के केबिन में फंसे घायल चालक को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया और ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया कि ट्रेलर गोरखपुर स्थित जय मां शारदा ट्रांसपोर्ट कंपनी का है। हादसे के बाद शहीद चौक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। बिजली विभाग की टीम खंभे और तारों की मरम्मत में जुटी हुई है।

पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर देकर नुकसान की भरपाई और उचित कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.