Bareilly: हत्या के बाद शव फेंकने का अड्डा बनता जा रहा शहर, दर्जनभर से ज्यादा लाशों की अब तक नहीं हो सकी पहचान

बरेली। हत्या करके बच्चे, महिला और युवतियों के शव बरेली में फेंके जा रहे हैं। पुलिस न तो शवों की शिनाख्त करा पा रही है और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी। साल 2025 के अंत में हत्या करके शव फेंके जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। 2023 और 2024 में भी कई ऐसे शव मिले, जिनमें ज्यादातर की बेरहमी से हत्या की गई। हत्या के बाद कई शवों के चेहरे भी बिगाड़ दिए गए थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सके। हाल ही में फरीदपुर में बोरे में बंद महिला का शव और इज्जतनगर क्षेत्र में संदूक में बच्चे का शव बरामद हुआ था।

महिला और बच्चे के शवों के पोस्टमार्टम में हत्या के बाद शव फेंके जाने की बात सामने आई थी। पहचान नहीं होने पर शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। पुलिस का कहना है कि पहचान के लिए जिलों के थानों के साथ ही अन्य जिलों में भी पहचान कराने के प्रयास किए, लेकिन अभी तक दोनों ही शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ऐसे में पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठ रहे है कि आरोपी हत्या करने के बाद आसानी से शवों को जिले में फेंककर फरार हो जा रहे हैं, जबकि शहर में जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगे है। उसके बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़े - Lucknow News: 523 ग्राम प्रतिबंधित ड्रग MDMA के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 80 लाख

केस 1
8 साल के बच्चे की हत्या कर निकाली आंख
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के दिल्ली लखनऊ हाइवे पर 2 दिसंबर को नकटिया नदी किनारे लाल संदूक में 8 साल के बच्चे का शव पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि बच्चे की गला दबाकर हत्या करने के बाद आंख भी निकाल ली गई थी। बच्चे की पहचान के लिए पुलिस ने जिले भर के थानों के अलावा अन्य जिलों में भी संपर्क किया था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगी हुई हैं, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है।


केस 2
बोरे में मिला महिला का शव, तेजाब से जलाया चेहरा
फरीदपुर थाना क्षेत्र के बुखारा रोड पर सिमरा बोरीपुर गांव के पास सड़क के किनारे झाड़ियों में 1 दिसंबर को महिला की हत्या कर उसके शव को बोरे में बंद कर नहर किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया। पहचान छिपाने के लिए चेहरा तेजाब से जला दिया गया। शव करीब 10-15 दिन पुराना होने की वजह से उसमें कीड़े भी पड़ गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कोई भी उसे पहचानता नहीं था। लोगों का कहना था कि महिला की हत्या कहीं और करके शव यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस आसपास के थानों से जानकारी जुटा रही है।

केस 3
फतेहगंज पश्चिमी में मिले महिला के शव की भी पहचान नहीं
फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में हाईवे के पास रबड़ फैक्ट्री की खाली जमीन पर रविवार को झाड़ियों में महिला का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने मौके पर जाकर महिला की शिनाख्त के प्रयास किए थे, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस आसपास के गांव में महिला के फोटो दिखाकर उसकी पहचान कराने में जुटी है।

केस 4
युवती की गला रेतकर हत्या, एक साल बाद भी पहचान नहीं
दिसंबर 2024 में फतेहगंज पूर्वी के टिसुआ में बरेली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग से 100 मीटर दूर युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने धारदार हथियार से उसके सिर, माथे व गालों पर छह अन्य प्रहार भी किए, जोकि बर्बरता बयां कर रहे थे। पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी। एसएसपी अनुराग आर्य ने खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगाया था, लेकिन अभी तक घटना का खुलासा नहीं हो सका है।


एक साल से अधिक लेकिन इन मामलों में भी नहीं हो सकी पहचान
2023 और 2024 में चार युवतियों की हत्या के बाद शव फेंके गए थे। इनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मरने वाली युवतियां कौन है...? इस बारे में अभी तक पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पहली मामला कैंट थाना क्षेत्र का है, 20 दिसंबर 2023 को नकटिया स्थित जंगल में महिला का शव मिला था। पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसी तरह दूसरा मामला दूसरा मामला 8 अप्रैल 2024 को सामने आया था। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे बोरे में युवती का शव मिला था। पुलिस की कोशिश के बाद भी उसके शव की शिनाख्त हो नहीं सकी। हत्या करके शव फेंके जाने का यह सिलसिला यहीं पर नहीं थमा। दोनों हत्याओं की गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस को इसी बीच एक और शव सीबीगंज थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे मिला था। होटल की चादर से युवती के हाथ-पांव बंधे हुए थे। शरीर पर मारपीट के निशान के मौजूद थे, साथ ही दुष्कर्म की भी आशंका जताई गई थी। हैरत की बात यह भी है कि शव होटल की चादर में लिपटा होने के बाद भी पुलिस शिनाख्त नहीं कर पाई। इस हत्याकांड में पुलिस का कहना था कि किसी भी होटल से न तो चादर गायब होने की कोई बात सामने आई और न ही कोई संदिग्ध व्यक्ति होटल में रुका मिला। पुलिस की जांच कहां तक पहुंची। इस बारे में भी अभी तक किसी को नहीं पता।

खबरें और भी हैं

Latest News

देवरिया: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया, केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया मिठाई देवरिया: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया, केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया मिठाई
देवरिया। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी का आज यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जन्मदिन मनाये...
Shamli News: पारिवारिक विवाद ने उजाड़ा घर का सुकून, दंपति ने जहर खाकर खत्म की जिंदगी
अयोध्या में विकसित होगी ग्रीनफील्ड टाउनशिप: आधुनिक सुविधाओं से लैस प्रोजेक्ट, पहले चरण का आवंटन पूरा
लखनऊ: महिला ने देर रात इंजीनियर की हत्या की, सुबह खुद पुलिस को सूचना दी, मां और बेटियां पूरी रात शव के पास बैठी रहीं
आयुष्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: शिकायत पर खुला राज, एक साल से बंद पड़ा है ‘ऐड मेंबर’ विकल्प
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.