- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- मिर्जापुर
- विंध्यधाम पहुंचे सीएम योगी, नवरात्र मेले की तैयारियों का लिया जायजा
विंध्यधाम पहुंचे सीएम योगी, नवरात्र मेले की तैयारियों का लिया जायजा
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और आगामी चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने मेला क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने, घाटों की सफाई सुनिश्चित करने और श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय, चिकित्सा व अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अर्पणा कौशिक ने मेले की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने मड़िहान क्षेत्र के देवरी कलां गांव में निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
