देवरिया में चलती ट्रेन में युवती से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, टीटीई के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में चलती ट्रेन में एक युवती से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। मऊ जिले की रहने वाली युवती की शिकायत पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने टिकट जांच कर्मचारी (टीटीई) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जीआरपी अधिकारियों के अनुसार, यह घटना 15 फरवरी की बताई जा रही है। पीड़िता मऊ से गोरखपुर जाने के लिए ट्रेन में सवार हुई थी। आरोप है कि यात्रा के दौरान ट्रेन में तैनात टीटीई ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

यह भी पढ़े - मुख्यमंत्री योगी ने एक्स पर बदली कवर इमेज, ब्रह्मोस मिसाइल के साथ साझा की तस्वीर

पीड़िता की तहरीर पर पहले गोरखपुर जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया गया था। बाद में प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि घटना स्थल देवरिया क्षेत्र में पड़ता है, जिसके बाद प्रकरण को देवरिया जीआरपी को स्थानांतरित कर दिया गया।

देवरिया जीआरपी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी टीटीई के ड्यूटी चार्ट, संबंधित कोच का विवरण, यात्रियों की सूची और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

ओम बिरला ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात, पीएम मोदी का पत्र सौंपा ओम बिरला ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात, पीएम मोदी का पत्र सौंपा
ढाका। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बांग्लादेश के नवनियुक्त प्रधानमंत्री तारिक रहमान से शिष्टाचार भेंट की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
आईआईटी कानपुर के 1990 बैच के पूर्व छात्रों ने 13.2 करोड़ रुपये का सहयोग दिया
बाराबंकी में नहाने का वीडियो बनाकर विवाहिता से ब्लैकमेलिंग का आरोप, दुकान संचालक के खिलाफ रिपोर्ट
देवरिया में चलती ट्रेन में युवती से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, टीटीई के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा के 46,944 पद रिक्त, फिलहाल नई भर्ती की कोई योजना नहीं
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.