- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- कानपुर
- कानपुर में किशोरी का शव मिलने से सनसनी, एक संदिग्ध हिरासत में
कानपुर में किशोरी का शव मिलने से सनसनी, एक संदिग्ध हिरासत में
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिधनू क्षेत्र में एक किशोरी का शव मंगलवार को खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस संबंध में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
इस दौरान किशोरी का शव एक खेत में मिट्टी से ढका हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) विपिन ताडा और पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस के अनुसार, परिजनों ने जमीनी विवाद को लेकर गांव के कुछ युवकों पर संदेह जताया है। इसी आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी तथा घटना का शीघ्र खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
