बलिया में गर्मी और हीटवेव के चलते बदला स्कूलों का समय, सुबह 7:30 बजे से चलेंगे परिषदीय विद्यालय

बलिया : भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने जनपद के परिषदीय विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव कर दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में नया समय लागू करने का आदेश जारी किया है।

अब बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित सभी परिषदीय विद्यालय प्रातः 7:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। हालांकि, छात्र-छात्राओं के लिए पठन-पाठन का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही रहेगा।

यह भी पढ़े - बांसडीह सीएचसी में डॉक्टर से मारपीट के विरोध में ओपीडी ठप, मुकदमा दर्ज होने पर बहाल

विद्यालयों में प्रार्थना सभा और योगाभ्यास का समय सुबह 7:30 बजे से 7:40 बजे तक निर्धारित किया गया है, जबकि मध्यावकाश सुबह 10:00 बजे से 10:15 बजे तक होगा।

बीएसए ने स्पष्ट किया है कि शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में सुबह 7:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक उपस्थित रहेंगे और शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं अन्य आवश्यक कार्यों का संपादन करेंगे।

वहीं, मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संबंध में विद्यालय प्रबंध समिति को आवश्यकतानुसार निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है।

बीएसए मनीष कुमार सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शिक्षा निदेशक (बेसिक) उत्तर प्रदेश द्वारा विद्यालय संचालन को लेकर जारी निर्देशों के अनुसार तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

खबरें और भी हैं

Latest News

मोटल 6 फ्रेंचाइज़ कन्वेंशन में दुनियाभर के पार्टनर्स को मिलेंगे बिज़नेस के नए अवसर मोटल 6 फ्रेंचाइज़ कन्वेंशन में दुनियाभर के पार्टनर्स को मिलेंगे बिज़नेस के नए अवसर
गुजरात, अप्रैल 2026: हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में आज सबसे बड़ी जरूरत मजबूत नेटवर्क, सही रणनीति और एक-दूसरे से सीखने के अवसर...
बलिया में गर्मी और हीटवेव के चलते बदला स्कूलों का समय, सुबह 7:30 बजे से चलेंगे परिषदीय विद्यालय
देवरिया में झोपड़ी में लगी भीषण आग, तीन बाइक समेत लाखों का सामान जलकर राख
अग्निकांड पीड़ितों की मदद को बढ़े हाथ, शिक्षक दंपति ने 103 परिवारों तक पहुंचाई राहत सामग्री
बलिया में 22 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, 25 हजार तक वेतन पर युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.