एनएच-31 पर सड़क हादसा: चारपहिया वाहन की टक्कर से महिला बैंककर्मी घायल, वाराणसी रेफर

बलिया : एनएच-31 (बलिया-बैरिया मार्ग) पर दुबहड़ थाना क्षेत्र के टेकार गांव के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला बैंककर्मी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।

घायल महिला की पहचान वीनस जायसवाल के रूप में हुई है, जो भारतीय स्टेट बैंक (SBI) दुबहड़ शाखा में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार को स्कूटी से बैंक जा रही थीं।

यह भी पढ़े - NMMS परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बलिया के 8 शिक्षक लखनऊ में सम्मानित, प्रतिमा उपाध्याय को भी मिला विशेष सम्मान

इसी दौरान बलिया-बैरिया मार्ग पर टेकार गांव के पास किसी तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मदद करते हुए बैंक अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी तथा घायल बैंककर्मी को जिला अस्पताल पहुंचाया।

सूचना मिलते ही पुलिस और बैंककर्मी अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।

दुबहड़ पुलिस ने एसबीआई दुबहड़ शाखा के शाखा प्रबंधक अमित कुमार की तहरीर पर अज्ञात चारपहिया वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

होमगार्ड भर्ती परीक्षा: ड्यूटी वाले शिक्षकों को BSA का अलर्ट, प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर होगी कार्रवाई होमगार्ड भर्ती परीक्षा: ड्यूटी वाले शिक्षकों को BSA का अलर्ट, प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर होगी कार्रवाई
बलिया : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मनीष कुमार सिंह ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग के...
एनएच-31 पर सड़क हादसा: चारपहिया वाहन की टक्कर से महिला बैंककर्मी घायल, वाराणसी रेफर
बलिया में ‘टॉवर वाला प्रेम’ फिर चढ़ा परवान, शादी की जिद में युवक 80 फीट ऊंचे बिजली टॉवर पर चढ़ा
होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया में तैयारी तेज, 15 केंद्रों पर 38 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
उभांव पुलिस को सफलता, एससी/एसटी एक्ट व बीएनएस मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.