- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में ट्रक बना काल : बाइक सवार भांजे की दर्दनाक मौत, मामी गंभीर, वाराणसी रेफर
बलिया में ट्रक बना काल : बाइक सवार भांजे की दर्दनाक मौत, मामी गंभीर, वाराणसी रेफर
On
बलिया : बांसडीह रोड–सहतवार मार्ग पर बघांव गांव के पास शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार भांजे की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी मामी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आदित्य और दिव्या दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सहतवार थानाध्यक्ष अनिल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां डॉक्टरों ने आदित्य मिश्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि दिव्या पांडेय की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया।
हादसे की खबर मिलते ही मृतक और घायल के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।
खबरें और भी हैं
Amroha News : पकौड़ी लेने गया पति, बस में बैठी पत्नी प्रेमी संग फरार
By Parakh Khabar
Latest News
12 Mar 2026 03:58:03
बलिया : राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र में संचालित एक ईंट...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
