UPSC 2025 : बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने हासिल की 453वीं रैंक, गांव में जश्न का माहौल

बलिया : बेलहरी ब्लॉक के पियरौटा गांव निवासी अरुण पाठक की पुत्री शिक्षा पाठक ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया 453वीं रैंक हासिल कर बलिया जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

परिणाम घोषित होते ही परिवार में खुशी का माहौल बन गया। परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर शिक्षा की सफलता का जश्न मनाया। शिक्षा की इस उपलब्धि को उनके कठिन परिश्रम, लगन और परिवार के सहयोग का परिणाम माना जा रहा है।

यह भी पढ़े - बलिया में NMMS परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता, 251 छात्र-छात्राओं का चयन

शिक्षा पाठक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव और आसपास के विद्यालयों से प्राप्त की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वह प्रयागराज और दिल्ली में रहकर पढ़ाई करती रहीं। यूपीएससी की तैयारी के दौरान उन्होंने लगातार दो से तीन वर्षों तक कड़ी मेहनत की।

शिक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत, धैर्य और सही दिशा में प्रयास करना बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं से भी अपील की कि वे लगन और अनुशासन के साथ पढ़ाई करें, सफलता अवश्य मिलेगी।

शिक्षा पाठक की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है। लोग उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

UPSC 2025 : बलिया के रवि शेखर सिंह ने हासिल की 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता UPSC 2025 : बलिया के रवि शेखर सिंह ने हासिल की 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
बलिया : गड़हांचल क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी रवि शेखर सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में...
Ballia News : ‘दिशा’ समिति की बैठक में 58 बिंदुओं पर समीक्षा, विकास योजनाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश
Ballia News : नेशनल चैंपियन बनकर लौटे खिलाड़ियों का पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने किया सम्मान
LPG Price Hike : रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा, 60 रुपये की बढ़ोतरी; जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के नए रेट
UPSC 2025 : बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने हासिल की 453वीं रैंक, गांव में जश्न का माहौल
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.