बलिया में दो ट्रकों की टक्कर: ब्रेक और एक्सीलेटर के बीच फंसा ट्रक चालक का पैर, 2 घंटे की मशक्कत के बाद निकला बाहर

बलिया जिले के हल्दी थाने के पास बैरियर के पास मंगलवार की सुबह दो ट्रक आपस में भिड़ गए. जिससे एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया

बलिया जिले के हल्दी थाने के पास बैरियर के पास मंगलवार की सुबह दो ट्रक आपस में भिड़ गए. जिससे एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ट्रक चालक को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। टक्कर में एक ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़े - बलिया में मिट्टी की दीवार बनी काल, मलबे में दबकर पांच वर्षीय बच्ची की मौत

हल्दी थाने के पास बैरियर के पास एक ट्रक खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने खड़े ट्रक को धक्का मार दिया। आगे का ट्रक बाल-बाल बच गया, लेकिन पिछला ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक चालक का पैर ब्रेक और एक्सीलरेटर के बीच फंस गया। जिससे ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद चालक को कटर से काटकर ट्रक से बाहर निकाला गया। पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि ट्रक चालक विनोद कुमार यादव 25 पुत्र लालू यादव निवासी सतदिया भीमपुरा जिला बलिया मंगलवार की सुबह रेत लदा ट्रक लेकर बलिया की ओर जा रहा था तभी रास्ते में यह घटना हो गयी.

खबरें और भी हैं

Latest News

दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा
हल्दी, बलिया: हल्दी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी दिनेश चौरसिया...
बलिया में सड़क हादसे में घायल शिक्षक का निधन, 42 दिन बाद लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम
अनुराग कश्यप की बच्चों के लिए खास फिल्म 'लिटिल थॉमस' में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
“शाह बानो एक ऐसा किरदार है, जिसे कोई भी एक्टर निभाने का सपना देखेगा”: यामी गौतम धर
दशकों बाद फिर लौटेगी 'महाभारत' की यादें, 14 सितंबर से शेमारू टीवी पर दिखेगी बी. आर. चोपड़ा की कालजयी प्रस्तुति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.