बलिया में ठाकुर बीएन सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

बलिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर बीएन सिंह की 27वीं पुण्यतिथि पर पीडब्ल्यूडी डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के सभागार में श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के कर्मचारी नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

संगोष्ठी में वक्ताओं ने कर्मचारी हितों और परिषद के लिए ठाकुर बीएन सिंह के संघर्षों एवं योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को वर्तमान में प्राप्त कई सेवा संबंधी सुविधाएं और अधिकार बीएन सिंह के संघर्षशील एवं कुशल नेतृत्व का परिणाम हैं।

यह भी पढ़े - Ballia News : आगजनी और जानलेवा हमले के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज

वक्ताओं ने बताया कि ठाकुर बीएन सिंह का जन्म 17 जुलाई 1927 को रायबरेली जनपद में हुआ था। वर्ष 1972 में वे कर्मचारी संघ के महामंत्री चुने गए और वर्ष 1984 से जीवनपर्यंत राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष पद पर रहते हुए कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष करते रहे। 18 मई 1999 को उनका निधन हो गया था।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि बीएन सिंह के नेतृत्व में “केंद्र-राज्य महंगाई भत्ता एक करो” और “छंटनी नोटिस बंद करो” जैसे आंदोलनों को व्यापक सफलता मिली थी।

श्रद्धांजलि सभा में वीरेंद्र सिंह, रमाशंकर शर्मा, राघवेंद्र सिन्हा, जनार्दन यादव, दिनेश प्रजापति, प्रशांत राय, संदीप त्रिपाठी, अभय मिश्रा, पंकज राय, अशोक श्रीवास्तव, विजय प्रताप, रामभूषण मिश्रा, धीरज राय, दिलीप श्रीवास्तव, अजित कुमार, राजेश मिश्रा, अनिल यादव और सुशील त्रिपाठी सहित अनेक कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री विनोद मिश्र ने किया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.