- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- लखनऊ में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक का खुलासा, फर्जी दस्तावेजों के सहारे बना भारतीय
लखनऊ में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक का खुलासा, फर्जी दस्तावेजों के सहारे बना भारतीय
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) थाना क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक का मामला सामने आया है। आरोपी पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट बनवाने का आरोप है। पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाद में आरोपी लखनऊ आ गया और वर्ष 2014-15 के दौरान बीकेटी क्षेत्र की मां दुर्गापुरम कॉलोनी में किराए पर रहने लगा। इसके बाद उसने फरवरी 2019 में ग्राम मामपुर बाना में करीब 800 वर्ग फीट जमीन भी खरीद ली, ताकि खुद को स्थानीय निवासी साबित कर सके।
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी ने मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत कई सरकारी दस्तावेज फर्जी तरीके से हासिल किए थे। वर्ष 2016 में जारी उसका भारतीय पासपोर्ट भी जांच में अवैध पाया गया।
मामले की जांच के बाद पुलिस ने 18 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी थी। इसके आधार पर 16 मई 2026 को बीकेटी थाने में उप निरीक्षक योगेंद्र कुमार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और विदेशी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी को फर्जी दस्तावेज बनवाने में किन स्थानीय लोगों या अधिकारियों ने मदद की थी।
