- Hindi News
- UP Crime News
- Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा में दहेज उत्पीड़न से तंग नवविवाहिता ने दी जान, पति और ससुर गि...
Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा में दहेज उत्पीड़न से तंग नवविवाहिता ने दी जान, पति और ससुर गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। दहेज प्रताड़ना से जुड़ा एक दर्दनाक मामला ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र से सामने आया है। जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता ने कथित तौर पर ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
परिजनों के मुताबिक, दहेज को लेकर दीपिका को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि आए दिन उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। इसी प्रताड़ना से तंग आकर शनिवार रात उसने मकान की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही ईकोटेक-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
डीसीपी सेंट्रल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पति ऋतिक और उसके पिता मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
वहीं परिजनों का आरोप है कि मृतका के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं, जिससे घटना को लेकर संदेह और गहरा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
