पूर्व मंत्री बच्चा पाठक की 9वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

बलिया : शेर-ए-पूर्वांचल एवं पूर्व मंत्री बच्चा पाठक की 9वीं पुण्यतिथि गुरुवार को शहर के कदम चौराहा पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने पूर्व मंत्री बच्चा पाठक के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़े - बलिया में सहायक अध्यापिका शिखा गुप्ता का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि राजनीति में नेता और जनता का रिश्ता एक परिवार की तरह होता है। परिवार के सदस्य आपस में नाराज हो सकते हैं, लेकिन उनके पारिवारिक संबंध हमेशा बने रहते हैं। यही कारण था कि बच्चा पाठक ताउम्र अपने लोगों के बीच लोकप्रिय और जुड़े रहे।

उन्होंने बच्चा पाठक को करिश्माई व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन जनसेवा के लिए समर्पित रहा और वे हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहे।

कार्यक्रम आयोजक सियाराम यादव को कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वीरेन्द्र पाठक टुनजी, कमलेश कुमार सिंह, राघवेन्द्र सिंह, अवध बिहारी चौबे, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे, सागर सिंह राहुल, सौरभ पाठक, दीपक तिवारी, शंकर भोला, अनुप पाण्डेय, राघव सिंह, अनिल राय, यशपाल सिंह, रामजी गुप्ता, अरविंद गांधी, अमित दुबे, चंदन ओझा, विजय ओझा, परमेश्वर गिरी, शिवानंद ओझा, डॉ. नरेन्द्र तिवारी, सभासद ददन यादव, शिवधनी सिंह, राजनाथ पाण्डेय, विनोद शंकर दूबे, मुन्ना खां, बबन सिंह रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनार्दन राय ने तथा संचालन संतोष तिवारी ने किया। अंत में आयोजक सियाराम यादव ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.