बलिया में सहायक अध्यापिका शिखा गुप्ता का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

बलिया : शिक्षा क्षेत्र गड़वार के उच्च प्राथमिक विद्यालय फेफना में तैनात सहायक अध्यापिका शिखा गुप्ता का रविवार सुबह निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

शिखा गुप्ता, बलिया शहर के गुदरी बाजार निवासी संतोष कुमार गुप्ता की पत्नी थीं और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। रविवार सुबह उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार, परिजनों और शुभचिंतकों में गहरा दुख फैल गया।

यह भी पढ़े - बलिया की करिश्मा वार्ष्णेय को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, अंडर-17 बालिका टीम की कोच बनीं

घर-परिवार में करुण-क्रंदन और कोहराम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, शिक्षकों, शुभचिंतकों और सगे-संबंधियों ने उनके असमय निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

सहायक अध्यापिका के निधन से मर्माहत सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

खबरें और भी हैं

Latest News

मोटल 6 फ्रेंचाइज़ कन्वेंशन में दुनियाभर के पार्टनर्स को मिलेंगे बिज़नेस के नए अवसर मोटल 6 फ्रेंचाइज़ कन्वेंशन में दुनियाभर के पार्टनर्स को मिलेंगे बिज़नेस के नए अवसर
गुजरात, अप्रैल 2026: हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में आज सबसे बड़ी जरूरत मजबूत नेटवर्क, सही रणनीति और एक-दूसरे से सीखने के अवसर...
बलिया में गर्मी और हीटवेव के चलते बदला स्कूलों का समय, सुबह 7:30 बजे से चलेंगे परिषदीय विद्यालय
देवरिया में झोपड़ी में लगी भीषण आग, तीन बाइक समेत लाखों का सामान जलकर राख
अग्निकांड पीड़ितों की मदद को बढ़े हाथ, शिक्षक दंपति ने 103 परिवारों तक पहुंचाई राहत सामग्री
बलिया में 22 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, 25 हजार तक वेतन पर युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.