- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- एनएमएमएस परीक्षा में बलिया के 251 छात्र सफल, छात्रवृत्ति के लिए प्रमाणपत्र लेना अनिवार्य
एनएमएमएस परीक्षा में बलिया के 251 छात्र सफल, छात्रवृत्ति के लिए प्रमाणपत्र लेना अनिवार्य
बलिया : नवंबर 2025 में कक्षा 8 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (NMMS) परीक्षा 2026-27 के घोषित परिणाम में जनपद के 251 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने संबंधित शिक्षा क्षेत्र के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, शिक्षक अथवा अभिभावकों को सूचित कर परीक्षा में सफल विद्यार्थियों का प्रमाणपत्र समय से प्राप्त कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी प्रवेश-पत्र की छायाप्रति और आधार कार्ड प्रस्तुत कर कार्यालय अवधि में जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) ओमप्रकाश सिंह से प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं।
बीएसए ने स्पष्ट किया कि प्रमाणपत्र समय पर प्राप्त करना आवश्यक है, ताकि छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थी समय से NSP पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकें।
यह जानकारी नोडल एसआरजी राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस), बलिया के आशुतोष कुमार सिंह तोमर ने दी।
