- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- 20 मई को बंद रहेंगी बलिया की सभी दवा दुकानें, केमिस्ट एसोसिएशन का ऐलान
20 मई को बंद रहेंगी बलिया की सभी दवा दुकानें, केमिस्ट एसोसिएशन का ऐलान
बलिया : बलिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (BCDA) की बैठक दवा मार्केट, बलिया में आयोजित की गई, जिसमें दवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं और सरकार की नीतियों पर गंभीर चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि सरकार से कई बार वार्ता की गई, लेकिन अब तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। समस्याएं लगातार गंभीर होती जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि देशव्यापी स्तर पर एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में ऑनलाइन दवा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, जीएसआर 817 दिनांक 28 अगस्त 2018 को वापस लेना, कॉरपोरेट्स द्वारा दी जा रही भारी छूट (डीप डिस्काउंट) पर रोक लगाना, नकली और मिलावटी दवाइयों की बिक्री पर सख्त नियंत्रण तथा जीएसआर 220 दिनांक 26 मार्च 2020 को वापस लेना शामिल है।
इन मांगों के समर्थन में पूरे भारत में 20 मई 2026 को दवा की थोक और फुटकर दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
इसी क्रम में बलिया जनपद की सभी दवा दुकानें भी 20 मई को पूरी तरह बंद रहेंगी।
जिलाध्यक्ष ने आम जनता से अपील की है कि वे इस बंदी का सहयोग करें और आवश्यक दवाइयां एक दिन पहले ही खरीद लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में अनिल त्रिपाठी, मनोज श्रीवास्तव, वरुण तिवारी, राजेश, संदीप अग्रवाल, लाल बहादुर वर्मा, प्रखर गोयल, प्रवीण, प्रमोद वर्मा, बिनोद, राकेश, मुमताज, हसन शाहनवाज, संजय दुबे सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महामंत्री बब्बन यादव ने किया।
