बलिया में दर्दनाक हादसा, छ्त से गिरकर सरकारी कर्मचारी की मौत

हल्दी, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुंड गांव में मंगलवार की रात में छत से गिर कर सिंचाई विभाग के नलकूप चालक की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रोते-रोते बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया।

हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुंड गांव निवासी रमेश चंद तिवारी (59) पुत्र स्व. रामचंद्र तिवारी सिंचाई विभाग में नलकूप चालक के पद पर तैनात थे। मंगलवार की रात वह रोज की तरह छत पर सोने चले गए। रात करीब 11:30 बजे वो छत से आंगन में गिर कर घायल गए।परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े - Ballia News : मोबाइल चलाने को लेकर डांट से नाराज युवती टॉवर पर चढ़ी, पुलिस की समझाइश के बाद सुरक्षित उतरी

उनकी मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पत्नी इंद्रावती देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रोते रोते बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक रमेश चंद्र चार भाईयो में दूसरे नंबर के थे। उनका एक पुत्र अभिजीत तिवारी व एक पुत्री द्विजा तिवारी है

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: एक पैर से जिंदगी की चुनौतियों का सामना कर रही रागिनी की मदद को पहुंचे डीएम, पढ़ाई के लिए दी किताबें और ट्राईसाइकिल बलिया: एक पैर से जिंदगी की चुनौतियों का सामना कर रही रागिनी की मदद को पहुंचे डीएम, पढ़ाई के लिए दी किताबें और ट्राईसाइकिल
बलिया। मनियर ब्लॉक की ग्राम पंचायत दिघेड़ा के रानीपुर गांव की सात वर्षीय रागिनी इन दिनों एक पैर के सहारे...
बलिया: 35 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर बेटे ने दी परिवार को धमकी, मां ने दर्ज कराया मुकदमा
आखिर स्टार प्लस को क्या ‘बात खटकी’? कई दिनों के सस्पेंस के बाद हुआ खुलासा, ‘बात खटकी तो जीत पक्की’ का दिखा कनेक्शन
पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में 20 हजार स्कूली बच्चों की होगी आंखों की जांच, ‘विजन फॉर एवरी चाइल्ड’ पहल शुरू
‘हमारी राधा’ में पहली बार आमने-सामने आएंगी राधा और शनाया, अनजाने में हुई मुलाकात से बढ़ेगा कहानी में तनाव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.