यूपी-बिहार को जोड़ने वाले वीर-कुंवर पुल पर भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो गया

Ballia: बिहार को उत्तर प्रदेश से जोड़ने के लिए भरौली-बक्सर गंगा पर बने नए पुल पर भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है. पुल खुलने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

Ballia: बिहार को उत्तर प्रदेश से जोड़ने के लिए भरौली-बक्सर गंगा पर बने नए पुल पर भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है. पुल खुलने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। अब सफर होगा आसान इसके साथ ही बलिया के लिए कोलकाता, रांची, पटना और बक्सर की बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

बता दें कि 12 मई 2014 को वीर कुंवर सिंह सेतु के जर्जर होने के बाद इस पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। इसके बाद बड़े वाहनों को डेढ़ से दो सौ किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ी। इसके बाद नए पुल का निर्माण शुरू हुआ, लेकिन कोरोना काल के चलते पुल का निर्माण बंद हो गया।

यह भी पढ़े - बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं

इस वजह से पुल बनने में समय लगा। अब बुधवार को पुल को जनता को समर्पित किया गया है। पुल के चालू हो जाने के बाद पटना से लखनऊ की दूरी कम समय में तय की जा सकेगी। बलिया से कोलकाता, रांची, धनबाद, पटना और बक्सर आदि के लिए बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। पुल के खुलने से व्यापारियों और किसानों को काफी फायदा होगा।

एसपी सिंगला के डीपीएम विशाल कुमार ने बताया कि बुधवार को बक्सर-भरौली को जोड़ने वाले नए पुल का लोकार्पण किया गया है. अब इस पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम...
बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार
चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप
बांसडीह में सभासद समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
बांसडीह में दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.