बलिया : तहसील परिसर में युवा किसान और लेखपाल में मारपीट, मचा हड़कम्प

बांसडीह, बलिया : बांसडीह तहसील परिसर में शुक्रवार को धान बिक्री के लिये खतौनी सत्यापन कराने पहुंचे युवा किसान और राजस्व निरीक्षक के साथ मारपीट हो गई। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ सरकारी कर्मचारी से मारपीट व एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया है।

बताया जा रहा है कि करम्मर निवासी राजेश सिंह अपने 45 क्विंटल धान की बिक्री के लिये आनलाइन आवेदन कर खतौनी सत्यापन को तहसील में लेखपाल राजेश राम से मिलने पंहुचे। इस दौरान लेखपाल ने बताया कि उक्त खतौनी में तीन चार लोगों के नाम हैं, इसलिए पूरे रकबे का उनकी अनुपस्थिति में सत्यापन नहीं किया जा सकता। वहीं,  सत्यापन के लिये पंहुचे युवक का कहना था कि उनके पट्टीदार बाहर रहतें हैं, जबकि पूरे रकबे पर वही खेती करते हैं। इस बात को लेकर दोनों पक्ष में कुछ देर तक कहासुनी होती रही।

यह भी पढ़े - Ballia News: दरोगा संदीप प्रजापति आत्महत्या मामले में युवती गिरफ्तार, पत्नी की तहरीर पर पुलिस की कार्रवाई

इसके बाद बातों में तल्खी बढ़ती गयी और कुछ देर बाद दोनों व्यक्ति अपशब्दों के साथ भिड़ गये। लेखपाल के साथ तहसील परिसर में इस तरह की घटना के बाद वहां आस पास मौजूद लेखपाल आक्रोशित हो गए और सब मिलकर युवक की पिटाई करने लगे। लेखपालों के बीच चौतरफा घिरा युवक मार खाता रहा। इस घटना को लेकर तहसील में हंगामा मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को लेखपालों के चंगुल से छुड़ाकर थाने लाई। इसके बाद बड़ी संख्या में लेखपाल थाने पंहुच गये और मामले में कार्रवाई की मांग करने लगे।

इस दौरान इंस्पेक्टर बांसडीह ने लेखपालों को कारवाई का आश्वासन देकर शांत किया गया। वहीं, घायल लेखपाल को मेडिकल के लिये भेजा गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ सरकारी कर्मचारी से मारपीट व एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

सोशल मीडिया पर प्यार जताना आसान, असल जिंदगी में दिल की बात कहना मुश्किल: प्रणव कुमार सोशल मीडिया पर प्यार जताना आसान, असल जिंदगी में दिल की बात कहना मुश्किल: प्रणव कुमार
मुंबई, नवंबर 2026। सोशल मीडिया के दौर में प्यार का इजहार करना भले ही आसान हो गया हो, लेकिन वास्तविक...
Forever52 News: भूमिका बहल के साथ फॉरएवर52 ने मिलाया हाथ, भारतीय मेकअप आर्टिस्ट्स को दुबई में ट्रेनिंग का मौका
Ekta Kapoor: गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के साथ ‘दिल की बेवफाइयाँ’ बनाने की बताई वजह, शादीशुदा जिंदगी के अलग नजरियों पर उठाया सवाल
Axis Bank Auto Loan: अब कार और बाइक खरीदने के लिए 30 मिनट में मिलेगा लोन, एक्सिस बैंक ने शुरू की डिजिटल सुविधा
Lucknow Chhath Puja 2026: लक्ष्मण मेला मैदान में 43वें छठ महापर्व का भव्य आयोजन, सीएम योगी ने गोमती में दिया अर्घ्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.