- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया : शिक्षकों के ज्वलंत और लंबित मुद्दों के समाधान को बीएसए से मिला प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिन...
बलिया : शिक्षकों के ज्वलंत और लंबित मुद्दों के समाधान को बीएसए से मिला प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल
Ballia News : शिक्षकों के कई ज्वलंत और लंबित मुद्दों के समाधान की मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (पंजीकृत) का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को बीएसए से मिला। संगठन ने 11 सूत्रीय मांगों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के समक्ष रखा तथा चर्चा किया। बीएसए ने अधिकतर मांगों को तत्काल निस्तारित करने का आश्वासन दिया।
संगठन ने जनपद स्तर से जारी सूची, जिसमें निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये शिक्षकों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है के संदर्भ में बात की और सभी का वेतन आदेश जारी करने का आग्रह किया, जिस पर बीएसए ने कहा कि जिनके स्पष्टीकरण आवेदन सार्थक पाए जाएंगे उनका वेतन भुगतान जारी करने का आश्वासन दिया। उन्होंने अपने स्तर से होने वाली समस्त समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने का भरोसा दिया। जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष गणेश जी सिंह, जिला मंत्री बृजेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह, संगठन मंत्री ज्योतिरंजन कुमार, दीपक कुमार सिंह, बृजेश बिहारी सिंह, यशवंत कुमार, संतराज सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
