- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- राष्ट्रीय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षक सम्मानित
राष्ट्रीय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षक सम्मानित
बलिया। राष्ट्रीय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के शिक्षकों को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति परीक्षा में विद्यार्थियों की सफलता शिक्षकों की मेहनत, विद्यालय अनुशासन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
सम्मानित किए गए विद्यालयों में कम्पोजिट विद्यालय वैना हनुमानगंज, कम्पोजिट विद्यालय बिच्छी बोझ पंदह, कम्पोजिट विद्यालय कठौना नवानगर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरवा कला गड़वार, पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय नदौली रसड़ा, कम्पोजिट विद्यालय एकइल पंदह, उच्च प्राथमिक विद्यालय रानीगंज बैरिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय लबकरा रसड़ा, उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरा, कम्पोजिट विद्यालय अब्दुलपुर मदारी नगरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर गड़वार, कम्पोजिट विद्यालय ककरासो सीयर, कम्पोजिट विद्यालय पुरास बेलहरी तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुधैला बेलहरी शामिल रहे।
इन विद्यालयों के उन शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिनके प्रयास से तीन या चार विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता प्राप्त की। बीएसए ने सफल विद्यार्थियों को भी बधाई दी।
समारोह में राष्ट्रीय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा की जनपदीय नोडल एवं राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका , खंड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बीएसए ने सभी विद्यालयों से छात्रवृत्ति परीक्षाओं की तैयारी को और मजबूत करने तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
