कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

कानपुर: बर्रा थाना क्षेत्र में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि बर्रा विश्व बैंक कॉलोनी निवासी सागर पोरवाल की पत्नी श्रद्धा (28) का शव रविवार सुबह घर में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला।

यह भी पढ़े - Ballia Murder : ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव

सूचना पर स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार मृतका की शादी करीब छह वर्ष पहले हुई थी। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल परिजन मौके पर मौजूद हैं, लेकिन अभी तक उनकी ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने...
उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात
कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
बीकानेर : बी.एड. प्रथम सेमेस्टर प्रश्नपत्र त्रुटि पर विवाद, विद्यार्थियों के लिए निशुल्क बस यात्रा की मांग
भदोही में मां करणी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.