पुलिस टीम पर हमले के मामले में छह गिरफ्तार, सरकारी वाहन तोड़फोड़ प्रकरण में कार्रवाई तेज

बलिया : चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के नगपुरा पश्चिम टोला में पुलिस टीम पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने तथा सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजेन्द्र प्रसाद पुत्र स्व. सुदामा प्रसाद, रामाश्रय पुत्र स्व. सुदामा प्रसाद, बसन्ती देवी पत्नी राजेन्द्र प्रसाद, पार्वती कुमारी पुत्री रामाश्रय, तारा देवी पत्नी सिंहासन प्रसाद तथा नीतू कुमारी पुत्री संतोष राम निवासी नगपुरा पश्चिम टोला, थाना चितबड़ागांव शामिल हैं।

यह भी पढ़े - Ballia News: अखिलेश यादव की बेटी को लेकर अभद्र पोस्ट शेयर करने पर बलिया में एफआईआर, सपा नेताओं में आक्रोश

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व नगपुरा पश्चिम टोला में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों द्वारा अभद्रता, धक्का-मुक्की और पथराव किए जाने का मामला सामने आया था। आरोप है कि उग्र भीड़ ने पुलिस टीम को घेर लिया और सरकारी वाहन में भी तोड़फोड़ की। इस दौरान स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई थी कि पुलिसकर्मियों को पीछे हटना पड़ा।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने 18 नामजद और 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर कई टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की भूमिका घटना में सक्रिय रूप से पाई गई है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश अभी जारी है। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, कानून हाथ में लेने और पुलिस टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि शेष वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.