बलिया में जिला जेल निर्माण की तैयारी तेज, जुलाई में शिलान्यास का लक्ष्य

बलिया : प्रस्तावित जिला जेल के निर्माण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर भूमि क्रय एवं अधिग्रहण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 20 मई 2026 तक जिला जेल के लिए प्रस्तावित भूमि का चिन्हांकन, पैमाइश तथा किसानों से सहमति पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया हर हाल में पूरी कर ली जाए। उन्होंने अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े - बलिया में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए से की मुलाकात, जल्द समाधान का मिला आश्वासन

समीक्षा के दौरान यह भी तय किया गया कि मई माह के भीतर भूमि के दर निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, जबकि जून माह में बैनामा कराने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और भूमि अधिग्रहण से जुड़ी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखें। प्रशासन ने जुलाई माह में जिला जेल की भूमि का शिलान्यास कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

जिला जेल निर्माण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तेजी से चल रही कार्रवाई से परियोजना के जल्द धरातल पर उतरने की उम्मीद बढ़ गई है। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, एडीएम अनिल कुमार समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.