मुंडन संस्कार में मातम : गंगा में डूबा युवक, सदमे में नानी की मौत

मझौवां, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के गोपालपुर गंगा घाट पर गुरुवार को मुंडन संस्कार का खुशियों भरा माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब स्नान के दौरान एक युवक गंगा की गहराई में समा गया। युवक के डूबने की सूचना मिलते ही गंगा घाट पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय गोताखोरों ने काफी देर तक तलाश की, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।

दलपतपुर निवासी विकास कुमार यादव (19) पुत्र अमरनाथ यादव अपने मामा प्रधान प्रमोद यादव के घर हेमंतपुर में रहकर पढ़ाई करता था। गुरुवार को हेमंतपुर से एक परिवार के मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह दुबेछपरा गोपालपुर स्थित गंगा घाट पहुंचा था। संस्कार कार्यक्रम के दौरान विकास स्नान करने के लिए गंगा में उतरा, तभी वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया।

यह भी पढ़े - बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति ने लगाया हत्या का आरोप

घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों ने युवक की तलाश में काफी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी बैरिया संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम, नायब तहसीलदार दीपक सिंह तथा बैरिया थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। अमरनाथ चौधरी समेत कई गोताखोरों को नदी में उतारा गया, जबकि एनडीआरएफ टीम को भी सूचना भेजी गई है।

उधर, विकास के डूबने की खबर जैसे ही उसके ननिहाल हेमंतपुर पहुंची, उसकी 70 वर्षीय नानी निर्मला देवी पत्नी स्वर्गीय राजेंद्र यादव गहरे सदमे में गिर पड़ीं। परिजन उन्हें संभाल पाते, उससे पहले ही उनकी सांसें थम गईं। यह हृदयविदारक खबर घाट पर पहुंची तो विकास के मामा एवं प्रधान प्रमोद यादव भी बदहवास होकर कई बार बेहोश हो गए।

ग्रामीणों के अनुसार विकास अपने परिवार में पांच बहनों के बीच इकलौता भाई था और ननिहाल का भी अकेला नाती था। इस दर्दनाक घटना से दलपतपुर और हेमंतपुर गांव में शोक की लहर फैल गई है। प्रशासन एवं गोताखोरों द्वारा युवक की तलाश लगातार जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.