गंगा एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा : बस का टायर बदल रहे यात्रियों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

संभल : गंगा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में डबल डेकर बस के पास खड़े यात्रियों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

हादसा थाना कैलादेवी क्षेत्र के गांव सैंडा उर्फ सहरा स्थित गंगा एक्सप्रेस-वे पर सुबह करीब 3:45 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि पंजाब जा रही डबल डेकर बस का पिछला टायर अचानक फट गया था। इसके बाद चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर टायर बदलना शुरू किया। इसी दौरान कई यात्री बस से उतरकर सड़क किनारे खड़े हो गए।

यह भी पढ़े - Sambhal News : ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने बस के पास खड़े तीन यात्रियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

यात्रियों ने आरोप लगाया कि बस चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा तो किया, लेकिन कोई इंडिकेटर या चेतावनी संकेत नहीं लगाया, जिससे पीछे से आने वाले वाहनों को बस के खड़े होने की जानकारी नहीं मिल सकी।

सूचना मिलने पर यूपीडा की एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने संतराम (35), निवासी पश्चिमी केवटन पूर्वा, थाना इकौना, जिला श्रावस्ती को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि संतराम पंजाब के मोगा में सब्जी की रेहड़ी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। हादसे में गांव निवासी गुड्डू (45) सहित दो लोग घायल हुए हैं।

थाना प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दो अन्य घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.