Azamgarh News: 51 लाख के अनियमित भुगतान मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरफ्तार

आजमगढ़ : समाज कल्याण विभाग में 51.46 लाख रुपये के अनियमित भुगतान मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को उन्हें शहर स्थित कुंवर सिंह उद्यान के पास से हिरासत में लिया।

आरोप है कि शासन की रोक के बावजूद विभाग में अवैध रूप से नियुक्त किए गए 10 शिक्षकों को वेतन के रूप में 51 लाख 46 हजार 780 रुपये का भुगतान किया गया। मामले की शिकायत मिलने के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर गठित दो सदस्यीय जांच समिति ने जांच की, जिसमें भुगतान में अनियमितता की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़े - आजमगढ़ में तालाब में डूबने से किशोर की मौत, बकरी चराने गया था घर से

जांच में जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी और पटल सहायक सत्येंद्र बहादुर सिंह को दोषी पाया गया। इसके बाद उप निदेशक समाज कल्याण आरके चौरसिया की तहरीर पर नगर कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ 9 मई को मुकदमा दर्ज किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार सुबह कोतवाल यादवेंद्र पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए राजेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अंबेडकर नगर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर हमजा गांव के निवासी बताए गए हैं।

एसपी सिटी मधुवन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार जिला समाज कल्याण अधिकारी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं, मामले में नामजद दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.