सपा सांसद की टिप्पणी पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

बलिया : समाजवादी पार्टी के एक सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता शामिल रहीं। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर समाजवादी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की। तख्तियों पर “अखिलेश यादव शर्म करो”, “प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और “सपा सांसद माफी मांगो” जैसे नारे लिखे हुए थे।

यह भी पढ़े - सुरहा ताल : प्रकृति, इतिहास और आस्था का अद्भुत संगम, अब बना अंतरराष्ट्रीय पहचान का केंद्र

विरोध प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। प्रदर्शनकारियों ने एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की नीतियों और संबंधित सांसद की टिप्पणी की कड़ी निंदा की।

सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताते हुए महिलाओं से ऐसी टिप्पणियों के खिलाफ एकजुट होने की अपील की।

जिला उपाध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी को अपने सांसद की टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ लोगों की आशा और विश्वास के प्रतीक हैं तथा उनके खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी राजनीतिक मर्यादाओं के विपरीत है।

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार की बयानबाजी केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे देश की जनता की भावनाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और सम्मानजनक राजनीतिक परंपराओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रदर्शन में विजया लक्ष्मी सिंह, संध्या पाण्डेय, सोनी तिवारी, श्वेता राय, रुपा सिंह, मीरा सिंह, सुशीला देवी, गीता वर्मा और मीरा पटेल सहित कई महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय ने किया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.