- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- मनस्थली एजुकेशन सेंटर रेवती के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में रचा सफलता का नया इतिहास
मनस्थली एजुकेशन सेंटर रेवती के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में रचा सफलता का नया इतिहास
बलिया : मनस्थली एजुकेशन सेंटर रेवती के लिए बुधवार का दिन बेहद गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक साबित हुआ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और विद्यालय का मान बढ़ाया।
इसके अतिरिक्त अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए। पलक तिवारी ने 88.2 प्रतिशत (आर्ट्स), सौम्या मिश्रा ने 85.6 प्रतिशत (कॉमर्स), गीतांजली तिवारी ने 85.4 प्रतिशत (कॉमर्स) तथा सत्यम कुमार ने 84.2 प्रतिशत (मैथ्स) अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य चन्द्र मोहन मिश्र एवं प्रबंधक डॉ. अरुण प्रकाश तिवारी ने विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
