बलिया : बरात में चारपाई को लेकर विवाद, मारपीट में छह घायल

बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छोड़हर गांव में शनिवार रात एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। द्वारपूजा के बाद बरातियों और कुछ ग्रामीणों के बीच हुई मारपीट में पांच बरातियों समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों में दुल्हन का भाई भी शामिल है, जो बीच-बचाव करने पहुंचा था।

आरोप है कि हमलावरों ने बरातियों के कुछ मोबाइल फोन भी तोड़ दिए और घटना के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े - बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से सनसनी, सिर पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार मैरीटार गांव निवासी सोनू राजभर की छोटी बहन की शादी थी। शनिवार को छोड़हर गांव से बरात आई थी। द्वारपूजा के बाद विवाह की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान जनवासे में चारपाई रखने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद बढ़ने पर गांव के कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से बरातियों पर हमला कर दिया। मारपीट में बराती पक्ष के राहुल, साहिल, विकास, धर्मेंद्र और आदित्य घायल हो गए। सभी मैरीटार गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे दुल्हन के भाई राजू राजभर को भी चोटें आईं।

बांसडीहरोड थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है और मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.