- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia Crime News : भैंस चराने के विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत से गांव में सनसनी
Ballia Crime News : भैंस चराने के विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत से गांव में सनसनी
On
बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कैथीकला गांव में भैंस चराने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मारपीट के दौरान मुन्ना राजभर की माता भगवती देवी (65) गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने मृतका की बहू की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
खबरें और भी हैं
मंडल बनाम कमंडल : तीन दशकों में बदला भारतीय राजनीति का चेहरा
By Parakh Khabar
परिषदीय विद्यालयों के सरप्लस शिक्षकों की सूची एनआईसी वेबसाइट पर जारी
By Parakh Khabar
Latest News
14 May 2026 09:48:05
बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कैथीकला गांव में भैंस चराने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
