- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : असमय निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर, प्रधानाध्यापक रमेश सिंह को श्रद्धांजलि
Ballia News : असमय निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर, प्रधानाध्यापक रमेश सिंह को श्रद्धांजलि
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के कंपोजिट विद्यालय आखोप में तैनात प्रधानाध्यापक रमेश कुमार सिंह का बुधवार की रात असमय निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मिलनसार, मृदुभाषी और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक के रूप में अपनी पहचान रखने वाले रमेश सिंह के निधन से सहकर्मी, छात्र एवं क्षेत्रीय लोग गहरे सदमे में हैं। वहीं, परिवार में करुण-क्रंदन का माहौल व्याप्त है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह एवं मंत्री डॉ. राजेश पांडेय, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन बलिया के जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम चौबे व मंत्री धीरज राय सहित अनेक शिक्षकों एवं सामाजिक लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में परशुराम यादव, रामायण राज, श्रवण कुमार, संतोष तिवारी, कन्हैयालाल गुप्ता, विजेंद्र पाल, धर्मेंद्र यादव, विनोद कुमार यादव, विनोद कुमार मौर्य, विनोद वर्मा, अजय नारायण यादव, रामनौमी राम, सतेन्द्र तिवारी, ज्ञात प्रसाद, जयप्रकाश यादव, आशा देवी, वर्षा सिंह, राजकुमार, शत्रुध्न पटेल, किशोरदत्त, राहुल पटेल, धूपचंद कन्नौजिया, जत्ती अहमद, भलाप्रसाद एवं गणेश मौर्य सहित अन्य लोग शामिल रहे।
सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
