- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- सीबीएसई 12वीं में राधाकृष्ण एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, इस्मीत सिंह बने स्कूल टॉपर
सीबीएसई 12वीं में राधाकृष्ण एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, इस्मीत सिंह बने स्कूल टॉपर
बलिया : सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही मेधावी विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राएं एक-दूसरे को गले लगाकर अपनी सफलता की खुशियां साझा करते नजर आए। उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शिक्षकों एवं अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह उत्साहपूर्ण माहौल राधाकृष्ण एकेडमी, संवरूबांध में देखने को मिला।
विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती अनीता मिश्रा एवं प्रिंसिपल श्रीमती आकांक्षा मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इस सफलता का श्रेय छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम और विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था का परिणाम है।
उप-प्रधानाचार्य जीवेश पांडेय एवं एकेडमिक डायरेक्टर अमित गुप्ता ने भी विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यालय के अनुशासन, निरंतर प्रयास और बेहतर शैक्षणिक वातावरण का प्रमाण है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करने की उम्मीद जताई।
