भव्य कलशयात्रा के साथ श्री शिवशक्ति महायज्ञ का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा बड़सरी गांव

बलिया : पवित्र पुरुषोत्तम मास के अवसर पर बड़सरी गांव स्थित श्री अवनीनाथ महादेव मंदिर में आयोजित होने वाले 9 दिवसीय श्री शिवशक्ति महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को भव्य कलशयात्रा के साथ हुआ। 15 जून तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कलशयात्रा श्री अवनीनाथ महादेव मंदिर परिसर से हाथी, घोड़े और बैण्ड-बाजे के साथ प्रारंभ हुई। यात्रा मंदिर से निकलकर राजपुर और शिवरामपुर होते हुए बड़सरी पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने कलशों में जल भरकर पुनः मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से कलश स्थापना की।

यह भी पढ़े - सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में डीएम ने लगाई अधिकारियों की क्लास, 14 अधूरी परियोजनाओं पर जताई नाराजगी

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में "श्री अवनीनाथ बाबा की जय" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा और पूरा क्षेत्र धर्ममय माहौल में डूबा नजर आया।

महायज्ञ के दौरान मंडप प्रवेश, अरणी मंथन सहित विभिन्न वैदिक अनुष्ठान विद्वान आचार्यों एवं पंडितों के नेतृत्व में संपन्न होंगे। आयोजन समिति के अनुसार प्रतिदिन अयोध्या से पधारे मानस मर्मज्ञ श्याम दास जी महाराज एवं प्रभात जी महाराज श्रद्धालुओं को कथा और प्रवचन के माध्यम से आध्यात्मिक संदेश देंगे।

इस अवसर पर पुजारी डब्लू पाण्डेय, नीरज सिंह गुड्डू, संजय उपाध्याय, चुन्नू त्रिपाठी, मणिबहादुर सिंह, अनिल तिवारी, अभिजीत तिवारी बब्लू, बबुआ जी सिंह, मंटू सिंह, श्रीप्रकाश तिवारी, विजय बहादुर सिंह, अनुभव तिवारी गोलू, विनय तिवारी, ओमजी तिवारी, भूषण तिवारी, शैलेन्द्र तिवारी, धर्मेन्द्र तिवारी, धनु, ललित, शिवम, शुभम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

दिल्ली अग्निकांड के बाद बलिया में बड़ी कार्रवाई, अवैध महावीर लॉज सील; होटल संचालकों में हड़कंप दिल्ली अग्निकांड के बाद बलिया में बड़ी कार्रवाई, अवैध महावीर लॉज सील; होटल संचालकों में हड़कंप
बलिया : दिल्ली में हुए अग्निकांड से सबक लेते हुए जिला प्रशासन ने रविवार को शहर में अवैध रूप से...
कोर्ट के आदेश पर दो दरोगाओं समेत पांच पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज
‘मैं वापस आऊँगा’ ने अटारी बॉर्डर पर रचा इतिहास, ए.आर. रहमान ने बीएसएफ जवानों को दी संगीतमय श्रद्धांजलि
सुरहा ताल : प्रकृति, इतिहास और आस्था का अद्भुत संगम, अब बना अंतरराष्ट्रीय पहचान का केंद्र
भव्य कलशयात्रा के साथ श्री शिवशक्ति महायज्ञ का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा बड़सरी गांव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.