बांसडीह को कचरा मुक्त बनाने की तैयारी, 400 दुकानदारों को दिए जाएंगे डस्टबिन

बांसडीह, बलिया : नगर पंचायत बांसडीह को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर पंचायत प्रशासन ने विशेष स्वच्छता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में 'स्वच्छता अभियान फेज-1' के तहत विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई है, जिसकी शुरुआत बांसडीह बाजार से की जाएगी।

अभियान को सफल बनाने के लिए सोमवार को नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक के बाद योजना को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े - UP News: बलिया में मामूली विवाद के बाद महिला और सास पर हमला, पांच लोगों पर केस दर्ज

कार्य योजना के अनुसार प्रथम चरण में बांसडीह बाजार के लगभग 400 स्थायी दुकानदारों और सड़क किनारे ठेला लगाकर व्यवसाय करने वाले वेंडरों को शामिल किया गया है। नगर पंचायत की ओर से सभी को 50-50 लीटर क्षमता के डस्टबिन उपलब्ध कराए जाएंगे। दुकानदारों को निर्देशित किया जाएगा कि दिनभर में निकलने वाला समस्त कचरा, जैसे चाय के कुल्हड़, पानी की बोतलें, ढक्कन और अन्य अवशेष, निर्धारित डस्टबिन में ही डालें।

बाजार क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर पंचायत ने कचरा संग्रहण की समय सारणी भी तय की है। सुबह और शाम आवश्यकतानुसार नगर पंचायत के कूड़ा वाहन बाजार में पहुंचकर कचरा एकत्र करेंगे। पूरी व्यवस्था नगर पंचायत के सुपरवाइजर की निगरानी में संचालित होगी, ताकि किसी भी दुकान का कचरा समय पर उठाया जा सके।

नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बाजार को कचरा मुक्त बनाने की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से इस संबंध में प्रारंभिक चर्चा भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को तीन चरणों में पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में लागू किया जाएगा।

तीन चरणों में लागू होगी योजना

प्रथम चरण: बांसडीह बाजार के 400 दुकानदारों और ठेला व्यवसायियों को योजना से जोड़ा जाएगा।

द्वितीय चरण: बाजार में सफलता मिलने के बाद नगर पंचायत के 7 वार्डों में अभियान का विस्तार किया जाएगा।

तृतीय चरण: शेष 8 वार्डों को भी इस योजना से जोड़कर पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में स्थायी सफाई व्यवस्था लागू की जाएगी।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि बांसडीह को स्वच्छ और आदर्श नगर बनाने के लिए यह अभियान शुरू किया जा रहा है। व्यापारियों के सहयोग से बाजार में सफाई व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और बाद में इसे सभी 15 वार्डों तक विस्तार दिया जाएगा, ताकि पूरे नगर में बेहतर और स्थायी स्वच्छता व्यवस्था स्थापित की जा सके।

खबरें और भी हैं

Latest News

प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी केंद्रीय...
संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में 317 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.