Ballia News : दियारा से 11 भैंसें रहस्यमय ढंग से गायब, एक घायल हालत में लौटी; पशुपालकों ने लगाई न्याय की गुहार

बलिया : दुबहड़ थाना क्षेत्र के जनाड़ी (चकिया के बारी) गांव से जुड़े दियारा क्षेत्र में 11 भैंसों के अचानक गायब होने का मामला सामने आया है। घटना से पशुपालकों में हड़कंप मच गया है। पीड़ितों ने दुबहड़ थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, जनाड़ी गांव निवासी रामाशंकर पासवान पुत्र स्वर्गीय बरमेश्वर पासवान और वीरेन्द्र साहनी पुत्र स्वर्गीय शिवबचन साहनी रोज की तरह 5 जून की सुबह अपनी भैंसों को चराने के लिए गांव के सामने स्थित दियारा क्षेत्र में छोड़कर घर लौट आए थे। इनमें रामाशंकर की 6 और वीरेन्द्र की 5 भैंसें शामिल थीं। पशुपालकों के मुताबिक अधिकांश भैंसें काले रंग की थीं, जबकि तीन भैंसें भुआरा (भूरे) रंग की थीं।

यह भी पढ़े - UP News: बलिया में युवक पर चाकू से हमला, वाराणसी रेफर; जमीन विवाद के एंगल से जांच

दोपहर में जब दोनों पशुपालक भोजन करने के बाद दियारा क्षेत्र में भैंसों को देखने पहुंचे तो वहां एक भी भैंस नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका।

मामले ने तब गंभीर रूप ले लिया जब अगले दिन 6 जून की सुबह करीब चार बजे रामाशंकर पासवान की एक भैंस घायल और बदहवास अवस्था में वापस गांव पहुंची। पशुपालकों का कहना है कि भैंस के शरीर पर धारदार हथियार जैसी किसी वस्तु से किए गए गहरे घाव के निशान मिले हैं।

घायल भैंस की स्थिति देखकर पशुपालकों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात गिरोह द्वारा पशुओं को चोरी कर ले जाया गया है या फिर उनके साथ किसी प्रकार की हिंसक घटना हुई है। फिलहाल शेष 10 भैंसें अब भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है।

पीड़ित पशुपालकों ने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर भैंसों की बरामदगी तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं

Latest News

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
हरदोई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आश्रय सेवा समिति की ओर से सैनिक कल्याण भवन में सम्मान समारोह आयोजित...
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार
संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.