Ballia News : कोचिंग पढ़ने गई 17 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। किशोरी की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से पुत्री की तलाश करने की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोरी 5 जून की सुबह करीब साढ़े छह बजे मनियर रोड स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ने के लिए घर से निकली थी। परिजनों के मुताबिक कोचिंग जाने के बाद वह वापस घर नहीं लौटी।

यह भी पढ़े - खाना बनाते समय लगी आग, चार झोपड़ियां राख; दो लाख नकदी समेत गृहस्थी का सामान स्वाहा

परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद परिजनों ने बांसडीह कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

तहरीर के अनुसार, लापता किशोरी का रंग गेहूंआ है। घटना के समय उसने काले रंग की कुर्ती और सफेद रंग का प्लाजो पहन रखा था।

पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है तथा किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों और संभावित स्थानों पर जांच-पड़ताल कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

दिल्ली अग्निकांड के बाद बलिया में बड़ी कार्रवाई, अवैध महावीर लॉज सील; होटल संचालकों में हड़कंप दिल्ली अग्निकांड के बाद बलिया में बड़ी कार्रवाई, अवैध महावीर लॉज सील; होटल संचालकों में हड़कंप
बलिया : दिल्ली में हुए अग्निकांड से सबक लेते हुए जिला प्रशासन ने रविवार को शहर में अवैध रूप से...
कोर्ट के आदेश पर दो दरोगाओं समेत पांच पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज
‘मैं वापस आऊँगा’ ने अटारी बॉर्डर पर रचा इतिहास, ए.आर. रहमान ने बीएसएफ जवानों को दी संगीतमय श्रद्धांजलि
सुरहा ताल : प्रकृति, इतिहास और आस्था का अद्भुत संगम, अब बना अंतरराष्ट्रीय पहचान का केंद्र
भव्य कलशयात्रा के साथ श्री शिवशक्ति महायज्ञ का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा बड़सरी गांव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.